भंडारी निवास में मकान के ऊपर गिरे दो पेड़ बड़ी दुर्घटना घटने से टली
भंडारी निवास में मकान के ऊपर गिरे दो पेड़ बड़ी दुर्घटना घटने से टली![]()
![]()
![]()
![]()
मसूरीl
Devendra Uniyal
लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को मसूरी स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के बाद एक मकान की छत पर दो पेड़ गिर गए सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर पेड़ों को हटाया घाट में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई इस बारे में फायर ऑफिसर धीरज थंड़ियल ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास पहुंचे जहां पर सुनील के मकान के ऊपर दो पेड़ गिरे हुए मिले मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर के पीछे का पुस्ता गिरने
से उसे पर टिकट दो पेड़ मकान की छत पर गिर गए जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी लेकिन बचाव हो गयाl
बताया कि फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से दोनों पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सावधानी पूर्वक मकान की छत से हटाया इसके बाद वन विभाग की टीम ने भी मौके पर निरीक्षण किया फायर सर्विस की तुरंत कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद फायर यूनिट वापस स्टेशन लौट गईl
उक्त अभियान में चालक राकेश कुमार फायरमैन नितिन सिंह चौहान.अभिषेक कुकरेती और देवेंद्र मलिक शामिल रहेl
वही दूसरी और भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत चामासारी का संपर्क क्षेत्र के अन्य इलाकों से लगभग पूरी तरह से कट गयाl कई स्थानों पर सड़के और पैदल मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हो गए जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl
इस बारे में ग्राम प्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि बालोगंज से चामासारी तक जाने वाली मुख्य मोटर मार्ग कंपनी बाग के आगे पहाड़ी खिसकने से पूरी तरह बंद हो गई है सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है इससे चामासारी के ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है और बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो रहा हैl
उन्होंने बताया कि बालोगंज झड़ीपानी से सिमियाना तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क भी पूरी तरह बंद हो गई है इसके अलावा समियाना से चामासारी तक का पैदल मार्ग भूस्खलन की चपेट में आने से बाधित हो गया है. वही बताया कि खेत वाला की सड़क पहले से ही बंद पड़ी हुई है जिससे पूरे क्षेत्र में आवागमन की समस्या और भी गंभीर हो गई हैl
पर्यटन नगरी मसूरी सहित आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी बैंड के समीप एक रेस्टोरेंट मलवे में दफन हो गयाl बताया जा रहा है कि देर रात को रेस्टोरेंट के ऊपर पानी के साथ भारी मात्रा में मलवा आना शुरू हो गया था जिसके बाद रेस्टोरेंट में सो रहे लोग बाहर आ गए जिससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ इसके बाद भारी मात्रा में रेस्टोरेंट में मलवा आ गया जिसके बाद पूरा रेस्टोरेंट मलवे में दब गयाl
बताया गया कि 2025 में आई आपदा में भी उक्त रेस्टोरेंट मलवे में दबकर तबाह हो गया था.l
वही मसूरी देहरादून मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बोर्डर व पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग बाधित हो गया इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गए जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा सूचना के बाद
लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गयाl
वहीं शहर के हुसैनगंज में मकान के पीछे का हिस्सा गिरने से मकान को नुकसान हो गया सूचना के बाद प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी मौके पर पहुंची वह निरीक्षण किया वहीं प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की बात की गईl
मसूरी क्षेत्र के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के समीप मार्ग की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर
सुनिता सेमवाल के भवन पर जा गिरी , जिससे भवन की छत टूट गई तथा घर के भीतर मलबा प्रवेश कर गया। उक्त दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई है।
इस मौके पर नगर पालिका
अध्यक्ष मीरा सकलानी के निर्देशानुसार उपस्थित अधिकारियों एवं टीम की देखरेख में तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे हुए वृक्षों को कटवाकर परिसर व मार्ग से हटवाया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से मलबे को हटाने तथा सफाई व्यवस्था का कार्य त्वरित गति से पूर्ण कर लिया गया।

