September 19, 2026

जेसीबी से पहाड़ खोदने से मलवा बहकर नाले में आने से सड़क हो रही बार-बार बाधित

जेसीबी से पहाड़ खोदने से मलवा बहकर नाले में आने से सड़क हो रही बार-बार बाधित
मसूरी
Devender Uniyal

पर्यटन नगरी मसूरी में दोपहर 2:00 बजे करीब हुई भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों के साथ ही मुख्य मार्ग वह माल रोड पर जल भराव होने से पैदल चलने वालों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ाl
माल रोड पर पानी भरने से पर्यटकों को भी भारी परेशानी हुईl
वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के समीप भारी संख्या में मलवा सड़क पर आने से मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गया हालांकि लोग निर्माण की जेसीबी मौके पर होने के करण शीघ्र ही सड़क से मलवा हटाने का कार्य शुरू किया गयाl
गौरतलब है कि जेपी बैंड के समीप नाले के ऊपर जेसीबी से पहाड़ को खोदा जा रहा है जिसका सारा मलवा बहकर उक्त नाले में आ रहा है जिससे मुख्य सड़क बाधित हो रही है लेकिन नगर पालिका . वन विभाग और लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त
भूस्वामी के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा देश-विदेश से मसूरी घूमने आने वाले पर्यटकों व यहां के स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है कुछ दिन पहले भारी मात्रा में मलवा वह बोर्डर सड़क पर आने के कारण लोक निर्माण विभाग के स्टाफ रूम में भी मलवा भर गया था जिससे वहां रह रहे लोग बाल बाल बच गए लेकिन उसके बाद भी उक्त भू स्वामी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गईl
स्थानीय निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उक्त निर्माण सामग्री नाले में डालने वालों के खिलाफ यदि अति शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा l