September 5, 2026

मसूरी के साउथ रोड और इंदिरा कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालयों का बुरा हाल, लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो और वीडियो

मसूरी के साउथ रोड और इंदिरा कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालयों का बुरा हाल, लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो और वीडियो
मसूरी।
Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी के साउथ रोड और इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी है। महीनों से साफ-सफाई न होने से बदबू और गंदगी का आलम है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा इन शौचालयों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरवाजे टूटे हुए हैं, पानी की सप्लाई बंद है और अंदर कूड़े का ढेर लगा है। महिला शौचालयों की स्थिति तो और भी ज्यादा खराब है।

लोगों के बयान –

स्थानीय निवासी, इंदिरा कॉलोनी सपना शर्मा, सुमित
ने बताया कि उक्त बाथरूम कि पिछले 5 सालों से, यही दशा बनी हुई है कितने जनप्रतिनिधि आ गए और कितने चले गए लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया”यहाँ महिला शौचालय में घुसना भी मुश्किल है। इतनी गंदगी और बदबू है कि हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पर्यटक भी आते हैं, शहर की छवि खराब होती है।”

राजेश सिंह ने बताया कि “साउथ रोड पर बाथरूम की ऐसी हालत होने से सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को होती है। प्रशासन को तुरंत इसे ठीक कराना चाहिए।”

सुनीता इंदिरा कॉलोनी ने बताया, “बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। शौचालय में पानी तक नहीं है। गंदगी से मच्छर पैदा हो रहे हैं।”

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि दोनों स्थानों के सार्वजनिक शौचालयों की तत्काल मरम्मत कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि आम जनता और पर्यटकों को राहत मिल सके।

You may have missed