September 6, 2026

गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने मनाया शिक्षक दिवस, तीन शिक्षिकाएं सम्मानित

गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने मनाया शिक्षक दिवस, तीन शिक्षिकाएं सम्मानित
मसूरी।
Devendra Uniyal
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षा अम्बुज अग्रवाल ने रामचरितमानस की चौपाई से की।
समारोह में संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुकरेती एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका रजनी एकांत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में निधि बहुगुणा, शशि रावत, निशु गुप्ता, आरती छाबड़ा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।