रोटरी क्लब मसूरी ने आयोजित की अंतरविद्यालयी प्रतिभा प्रतियोगिता ‘उभरते सितारे-2026’
रोटरी क्लब मसूरी ने आयोजित की अंतरविद्यालयी प्रतिभा प्रतियोगिता ‘उभरते सितारे-2026’

मसूरीl
Devendra Uniyal
रोटरी क्लब मसूरी द्वारा मसूरी पब्लिक स्कूल के सभागार में अंतरविद्यालयी प्रतिभा प्रतियोगिता ‘उभरते सितारे-2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और समूह गायन एवं समूह नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिया सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह रहे। निर्णायक मंडल में शिवाजी गायकवाड़, इवान जोसेफ एवं किरण त्रिपाठी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण एवं देशभक्ति विषयों पर प्रस्तुतियां दीं।
परिणाम
समूह गायन – प्रथम: निर्मला इंटर कॉलेज, प्रथम उपविजेता: महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर, द्वितीय उपविजेता: आर.एन. भार्गव इंटर कॉलेज।
समूह नृत्य – प्रथम: निर्मला इंटर कॉलेज, प्रथम उपविजेता: मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्वितीय उपविजेता: सेंट लॉरेंस स्कूल।
स्मृति ट्रॉफी -ओवरऑल भानू जैन मेमोरियल ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज ने जीती। एन.के. जैन मेमोरियल ट्रॉफी मसूरी गर्ल्स स्कूल को तथा नीरज गुप्ता मेमोरियल ट्रॉफी अटल उत्कर्ष घनानंद इंटर कॉलेज को प्रदान की गई।
रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने सभी प्रायोजकों, विद्यालयों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रथम पुरस्कार एवं भानू जैन मेमोरियल ट्रॉफी के लिए हेम चंद जैन, प्रथम उपविजेता पुरस्कार एवं एन.के. जैन मेमोरियल ट्रॉफी के लिए डॉ. डी.के. जैन तथा द्वितीय उपविजेता पुरस्कार एवं नीरज गुप्ता मेमोरियल ट्रॉफी के लिए दीपक अग्रवाल का विशेष धन्यवाद किया।
परिणामों की घोषणा नई पीढ़ी सेवा निदेशक रजत अग्रवाल ने की। योगिता गोयल ने अतिथियों व निर्णायकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. डी.के. जैन, विनेश सांघल, मनमोहन करनवाल, शैलेंद्र करनवाल, विपुल मित्तल, संजय जैन, फिरोज अली, टी.एस. मंछंदा सहित क्लब के सदस्य, फर्स्ट लेडी अंजलि मित्तल, जयवंती करनवाल, प्रभा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं एनेट रितिका कोहली उपस्थित रहीं।
