मसूरी में गरजा पीला पंजा: झूलाघर क्षेत्र में 4 अवैध दुकानों पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मसूरी में गरजा पीला पंजा: झूलाघर क्षेत्र में 4 अवैध दुकानों पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झूलाघर क्षेत्र में चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मसूरी पब्लिक स्कूल के सामने हुई इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद के निर्देश पर तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में MDDA, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। यहां अपर माल रोड, रॉक स्टोन, झूलाघर क्षेत्र में संजय मेहरोत्रा व राजीव मेहरोत्रा द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया।
MDDA अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरण में सुनवाई के बाद 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था, जिसकी प्रति संबंधित पक्ष को 19 अगस्त को प्राप्त कराई गई थी। आदेश में 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि 02 सितंबर को समाप्त हो गई, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया।
नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने बताया कि निर्माणकर्ता की ओर से ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर के समक्ष अपील की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कोई स्थगनादेश भी प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके बाद सोमवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गईl
एसडीएम ने दी चेतावनी
एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि
मसूरी में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कई मामले प्रशासन और विकास प्राधिकरण के स्तर पर विचाराधीन हैं। जांच और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”_
कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, अनुज पांडेय, सुपरवाइजर संजीव और कोतवाली एसएचओ देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व महिला पुलिस तैनात रही।
गौर तलब है कि एमडीडीए द्वारा पोस्ट ऑफिस के समीप 4 दुकानों का दोस्त करण
कर दिया है लेकिन उसके बगल पर ही आवासीय नक्शे पास करके व्यवसायिक गतिविधियां चल रही है लेकिन एचडीडीए इस पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है सूचना के अधिकार में भी मांगी गई जानकारी में दोनों भवनों के आवासीय नक्शे पास है इसके साथ ही शहर में कई अन्य जगहों पर भी होटलो में निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन एमडीडीए उन पर भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैl
