लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, 12 शिक्षक सम्मानित
लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, 12 शिक्षक सम्मानित

मसूरीl
Devendra Uniyal
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा की वर्तमान दशा एवं दिशा पर सार्थक चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को संस्कारित करने, उनकी भावनाओं के अनुरूप स्वयं को ढालने और उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के 12 उत्कृष्ट शिक्षकों को मंडलाध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वुडस्टॉक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अजय मार्क मौजूद रहे। उन्होंने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय किताबघर की मेधावी छात्रा सारा को उपहार, लायन मैडल एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन अध्यक्ष अनुज तायल, सचिव लायन राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन मदन मोहन शर्मा, लायन आर.एन. माथुर, लायन प्रवीण गुप्ता, लायन जी.के. गुप्ता, लायन ए.एस. पंवार, लायन राकेश अग्रवाल, लायन वीरेंद्र राणा, लायन मधुलिका माथुर, लायन ममता भाटिया, लायन अनु हांडा, लायन लेडी माधुरी शर्मा सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
