झील के पास 10 मीटर गहरी खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, पेड़ में अटकने से बची 21 लोगों की जान एक घंटे तक अटकी रहीं पर्यटकों की सांसें
झील के पास 10 मीटर गहरी खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, पेड़ में अटकने से बची 21 लोगों की जान
एक घंटे तक अटकी रहीं पर्यटकों की सांसें

मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी-देहरादून मार्ग पर मसूरी झील के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार से मसूरी आ रहा टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे एक पेड़ में अटक गया, नहीं तो गहरी खाई में गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वाहन में चालक सहित 21 पर्यटक सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पर्यटकों की सांसें अटकी रहीं।
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार सभी यात्री मूल रूप से गुजरात के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। घायल महिला श्रीमती सखी पटेल (45) को प्राथमिक उपचार दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
