November 7, 2026

Year: 2025

मालरोड रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए मॉक ड्रिल किया मसूरी। Devendra Uniyal उत्तराखंड में लगातार आ रही आपदाओं से निपटने के लिए मालरोड रोपवे पर मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जिसके तहत रोपवे के रूकने के बाद आपदा से संबंधित विभागों ने रोपवे में फंसे लोगों को सकुशल निकालने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, फायर सहित नगर प्रशासन, विद्युत विभाग, जल संसथान, आदि ने तालमेल बनाकर बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। बुधवार को मालरोड झूलाघर रोपवे में फंसे लोगों को निकालने के लिए किये गये मॉक ड्रिल में सभी विभागों ने आपसी तालमेल बनाकर बचाव कार्य किया। वहीं विभागों की कार्यप्रणाली को परखा गया। इस मौके पर एनडीआरएफ के सहायक सेनानी अजय भटट ने बताया कि मालरोडं रोपवे पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल साढे नौ बजे शुरू किया व दस बजकर 22 मिनट पर विकटम को एंबुलेंस से सिफट कर दिया गया। जिसमें सभी विभागों का सहयोग रहा। उन्होंने कहाकि वॉक एक्सर साइज साल में दो बार होती है मसूरी में चार से पांच रोपवे है, हरिद्वार में मन्सा देवी, चंडीदेवी रोपवे है वहां पर भी एक्सर साइज चलती रहती है। ताकि इस प्रकार की घटना हो तो तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा सके। इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि अगर रोपवे में कोई घटना होती है व पर्यटक फंस जाते है तो उसका मॉक ड्रिल किया गया जिसमें 47 मिनट का समय लगा जबकि एक घंटे का समय तय किया गया था। इस रेस्कयू अभियान में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर, पुलिस, होमगार्ड सहित नगर प्रशासन सहित संबंधित विभाग सभी मौजूद रहे व अपने अपने कार्य किए गये। इसमें एनडीआरएफ व एसडीआरएफ का विशेष सहयोग रहा। इसका उददेश्य आगामी समय में पर्यटन सीजन आने वाला है उस समय कोई घटना न हो जिसकी तैयारी के लिए यह मॉक ड्रिल किया गया। इस मौके पर एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर, पुलिस, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर प्रशासन, होमगार्ड आदि के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

मसूरी। Devendra Uniyal उत्तराखंड में लगातार आ रही आपदाओं से निपटने के लिए मालरोड रोपवे...

नगर पालिका की अधिकांश सड़कों की दुर्दशा से आम आदमी परेशान, हर दिन हो रही दुर्घटनाएं, क्षेत्रीय वासीयो में भारी आक्रोश व्याप्त

नगर पालिका की अधिकांश सड़कों की दुर्दशा से आम आदमी परेशान, हर दिन हो रही...

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।