November 2, 2026

भाजपा मसूरी मंडल संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मसूरी:        भाजपा मसूरी मंडल संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी में कार्य करने व पार्टी को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी समय में संगठनात्मक चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारभं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मसूरी मंडल में संगठन पर्व के तहत महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें प्राथमिक सदस्यों, सक्रिय सदस्यों की समीक्षा की जायेगी व 11 नवंबर से संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मसूरी प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने कहा कि इसके लिए बूथों का गठन होना है जिसमें प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्य चुने जायेगे व उसे पूरी जांच परख के बाद बनाया जाना है, व संगठन को मजबूती मिले उसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। उन्हांेने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जनता की सेवा में रहता है उनके लिए कोई भी चुनाव हो वह हर समय तैयार है।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।