November 4, 2026

देवलसारी रामलीला में प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक किया गया

 

मसूरी। बंगसील देवलसारी में आयोजित रामलीला में प्रभु राम के राज्याभिषेक से पूर्व देवलसारी स्थित प्राचीन कोणेश्वर महादेव मंदिर तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों व प्रभ राम के जयघोष के साथ मनमोहक शोभा यात्रा व झांकी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

बंगसील देवल सारी में रामलीला कमेटी थत्युड़ के सौजन्य से आयोजित रामलीला के आखरी दिन कोनेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर से बाद्य यंत्रों की थाप व प्रभु राम के जयघोष के साथ ग्रामीणों ने सुंदर झांकी निकाली।  झांकी में बनवास के उपरांत अयोध्या वापस आने का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया है वहीं दूसरी ओर अयोध्या में प्रभु राम के घर वापसी की तीनों माताओं सहित भरत शत्रुघन और अयोध्या वासियों का बेसब्री से इंतजार का मनमोहक दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधान ग्राम पंचायत तेवा आरती परमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया है, ग्रामीणों ने प्रभुराम का स्वागत फूलो की बारिश के साथ किया गया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखे नम हो उठी। राज तिलक के उपरांत मंच से राम के पात्र ने दर्शकों को आशीर्वाद स्वरूप कंदमूल व फूल देकर किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह पंवार, निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, थत्यूड़ कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र असवाल ने सभी लोगों का अभिवादन करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष जगत सिंह, दिलमनी गौड़, उपाध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, महावीर राणा, सदस्य ,प्रेम सिंह राणा, राम प्रसाद गौड़, सत्ये सिंह राणा, गोबिंद सिंह, महिपाल सिंह, वचन सिंह, सरत सिंह, भागचंद, मुषधिलाल, मीजान सिंह, सुमित राणा सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।