November 2, 2026

पुलिस ने 450 ग्राम अवैध अफीम 250 ग्राम चरण के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

मसूरी:

प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने के प्रदेश सरकार के निर्देश को अमलीजामा पहनाने के क्रम में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान’ के अंतर्गत थाना कैम्पटी पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के तहत दो अभियुक्तों को अफीम व चरस के साथ गिरफ्तार किया।

कैंपटी पुलिस ने यमुनोत्री राजमार्ग पर नैनबाग चौकी में चलाये जा रहे चैकिग अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीलम, अउनि प्रमोद सिंह रावत, ह0कानि. अकबर अली, कानि. मोहन सिंह, राजेन्द्र नेगी शामिल थे। चौकिंग के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों में 25 वर्षीय पारस पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी ग्राम सुभखेड़ा पो. पाँवटा साहिब, थाना पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, को 450 ग्राम अवैध अफीम व 26वर्षीय अनमोल पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बद्रीपुर पो. पांवटा साहिब, थाना पांवटा साहिब जिला सिरमौर को 250 ग्राम अवैघ सरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर न्यायालय में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।