November 4, 2026

बार्लो गंज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

मसूरी। बार्लाेगंज स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभागार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मेडिट्रिना अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज का उपचार किया गया। विशेष कर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। शिविर में सुबह से ही स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए लंबी कतारे लगी रही।

इस मौके पर मेडिट्रिना अस्पताल से आई चिकित्सक डा. शिल्पा झा ने बताया यहां पर अब तक 60 से 70 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। और अभी भी काफी संख्या में मरीज आ रहे है।ं उन्होंने बताया कि शिविर में आये रोगियों को देहरादून स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में उपचार करने के लिए यहां के मरीजों को 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वह अधिकतर हृदय रोगियों को देखते है लेकिन यहां पर हर रोग के मरीज आ रहे है, उन्हें भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों की मांग पर उनके द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया है और सुबह से ही काफी संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं साथ ही लोगों का मुक्त इलाज किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि मुख्यतः यह हृदय रोग का शिविर में जिसमें बड़ी संख्या में रोगी परीक्षण करवा रहे हैं अगर किसी को हृदय रोग की समस्या है तो उन्हें अस्प्ताल में 25 प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस मौके पर बार्लोगंज स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष ओपी थपलियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।