November 3, 2026

अगलाड यमुना घाटी विकास मंच 29 नवंबर को पारंपरिक तरीके से बग्वाल मनाएगा।

मसूरी। अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच आगामी 29 नवंबर को पुराने चकराता टोल चौकी के समीप बग्वाल मनायेगा। इस सबंध में विकास मंच की बैठक में निर्णय लिया गया।

पुरानी बग्वाली मनाये जाने को लेकर अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच ने चकराता टोल के समीप बैठक की जिसमें निणर्य लिया गया कि आगामी 29 नवंबर को प्रदेश की यमुना और अगलाड़ घाटी के मसूरी में निवासरत लोगों द्वारा पुरानी दिवाली बग्वाली मनायी जाएगी। इस संबंध में अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच की कैम्पटी रोड़ पर पुराने चकराता टोल चौकी के समीप मंच के निर्माणाधीन भवन परिसर में बैठक आयोजित की गयी जिसमें बग्वाल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के संरक्षक मनमोहन सिंह मल्ल तथा अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंच प्रतिवर्ष मसूरी में पुरानी दिवाली या बग्वाल त्योहार मनाते आया है और इस बार 29 नवंबर को बग्वाल मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमे होलियात, रासौ-तांदी, जंगूबाजी, सराईं जैसे पारंपरिक लोकनृत्य, रस्साकस्सी और भिरूड़ी का आयोजित किया जाएगा। आयोजन पुराने चकराता टोल चौकी के सामने निर्माणाधीन मंच के भवन परिसर में होगा। विदित है कि संपूर्ण यमुना व अगलाड़ घाटियों में बसे ग्रामीण क्षेत्रों में 30 नवंबर से सप्ताह भर के बूढी दिवाली पर्व की शुरूआत हो रही है जिसमें मसूरी में निवासरत जौनसार, जौनपुर व रवांई के लोग अपने पैतृक गांवों को त्यौहार मनाने चले जाएंगे, इस लिए मसूरी में अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच द्वारा 29 नवंबर को बग्वाली मनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के कोषाध्यक्ष सूरत सिंह खरकाई, सचिव प्रकाश राणा, उपाध्यक्ष सुनील सिलवाल, केडी नौटियाल, बलदेव सिंह रावत, रणबीर कण्डारी, बिरेंद्र पंवार, मेघसिंह कण्डारी, सुरेंद्र रावत, बलबीर सिंह चौहान, दिनेश पंवार, मीरा सकलानी, बिरेंद्र राणा सहित अनेक सदस्यगण मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed