November 3, 2026

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को मिली सी. आई . एस . की मान्यता।

 

मसूरी।

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय को काउंसिल ऑफ इंटरनेशनल स्कूल्स सी.आई.एस.की मान्यता मिली है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। उक्त उपलब्धि स्कूल की प्रधानाचार्या मीता शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अशोक शर्मा के अथक अथक प्रयासों से मिली है।

गौरतलब है कि पूरे विश्व में मात्र 600 स्कूल ही इस मान्यता के अंतर्गत आते हैं, और भारत में अब तक केवल 18 स्कूलों को यह मान्यता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड में मसूरी इंटरनेशनल स्कूल इस मान्यता को प्राप्त करने वाला दूसरा स्कूल बन गया है। सी.आई.एस. की मान्यता पाने के लिए विद्यालय ने 2021 में पंजीकरण कराया था। इसके बाद तीन चरणों में विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी की गई।

सितंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सात विशेषज्ञों ने विद्यालय का सात दिनों तक गहन निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था, और छात्रों की प्रगति को परखा गया। इन सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद मसूरी इंटरनेशनल स्कूल को यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई।

इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य मीता शर्मा ने बताया कि इस उपलब्धि से विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यह न केवल स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व बात है बात है।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।