November 3, 2026

कंपनी बाग अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा, मंत्री प्रेमचंद व गणेश जोशी ने किया उद्घाटन।

 

मसूरी। मसूरी के ऐहिहासिक कंपनी बाग का नाम अब अटल उद्यान रखा गया जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष काबीनामंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर कहा गया कि ब्रिटिश काल से इसका नाम कंपनी बाग था जिसमें गुलामी की झलक लगती थी।

कंपनी बाग का नाम अटल उद्यान रखने के मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि 21 नवंबर को 1850 में कंपनी बाग रखा था और आज भी 21 नवंबर है यह एक संयोग है। उन्होंने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो भारत रत्न ही नहीं वह अभूतपूर्व प्रधानमंत्री रहे। उनका मसूरी से विशेष लगाव रहा व उन्हीं की बदौलत उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब यहां आने वाले पर्यटक अटल उद्यान में आयेगें तो उनकी प्रतिमा पर फोटो खिंचवायेंगे। उन्होंने पुराने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि बाजपेई ने एक सभा में मुझसे कहा था कि जब मैं प्रधानमंत्री बनूगा तब उत्तराखंड बनेगा और यहीं हुआ। ऐसे व्यक्तित्व को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहाकि शीध्र ही अटल अटल जी की प्रतिमा यंहा पर लगायी जायेगी। इस मौके पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के नाम से कंपनी बाग का नाम रखने से उनको हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अटल उद्यान के बनने के बाद जब देश विदेश के पर्यटक यहंा आयेगे तो निश्चित ही महान हस्ती की याद आयेगी। उन्होंने कहा कि बाजपेई ने राज्य बनाया व उसे संवारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। मसूरी से उनका विशेष लगाव रहा है वह कई बार मसूरी आये व यहां पर रहकर शांति का अनुभव करते व साहित्य रचना करते। उन्हांेने सभी को अटल उद्यान नामकरण करने पर सभी को बधाई दी वहीं कहा कि लगातार मसूरी में विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। इस मौके पर मनमोहन कर्णवाल ने अटल के मसूरी में बिताये पलों पर विस्तार से अवगत कराया। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व अटल उद्यान की बधाई दी व इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रावत ने किया। इससे पूर्व भाजपा के पूर्व ंमंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का स्वागत किया व कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया जिसके लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री, काबीनामंत्री गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर रूप सिहं कठैत, अजय भार्गव आरएन माथुर, अशोक अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल, धनप्रकाश अग्रवाल, मीरा सकलानी, जगजीत कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।