November 3, 2026

मतदाता सूची में नाम चढ़वाने को लेकर लगातार बीएलओ को दी जा रही धमकियां।

 

मसूरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने के लिए बीएलओ लगातार कार्य कर रहे है, ऐसे में बीएलओ पर मतदाता सूची में नाम न जोड़ने के आरोप लगाने पर बीएलओ आक्रोशित है व उन्होंने इसका जमकर विरोध किया व कहा कि वह इस संबंध में एसडीएम को पत्र देंगे व जिलाधिकारी के संज्ञान में इस मामले को लायेगें ताकि ऐसे लोगों पर नकेल कसी जा सके। नगर पालिका चुनाव की अभी घोषणा भी नहीं हुई लेकिन कुछ छुटभैया नेता लगातार बीएलओ पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बना रहे हैं।

नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से बातचीत में बीएलओ ममता राव ने मजदूर संघ नेताओं के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने बेवजह हंगामा किया जब कि उनके लोगों के मतदाता सूची में नाम अंकित है, उन्होंने जो आरोप लगाये वे बेबुनियाद है व शराब पीकर हंगामा खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि जब वह एक महिला का फार्म भर रहे थे तो मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह का फोन आया लेकिन वह नहीं आये व वह बार्ड में मतदाताओं के मतपत्र बनाने चले गये। उन्होंने कहा कि 84 परिवार सिफन कोर्ट के है लेकिन इस वार्ड में करीब 24 परिवार है, उन्होंने एक फार्म दिया व कहा कि इसका नाम चढाये जबकि उनका नाम पहले ही मतदाता सूची में अंकित है। उन्हांेने कहा कि उन्हें जानबूझ कर पैसे लेने के आरोप लगा रहे है जबकि सभी बीएलओ किन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं उनके परिवार की स्थिति कैसी है व किस तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे है। उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, व कहा कि उनकी सेवा के अभी करीब 15 साल बचे है व करीब 15 लाख रूपये वेतन बनता है उसे मजदूर संघ के महासचिव संजय टम्टा दे अन्यथा वह मानहानि का केस करेंगी। इस मौके पर वार्ड नंबर 11 की बीएलओ सुनीता भंडारी ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हादसा हो चुका है जब जीतेंद्र नाम के आदमी ने उनके साथ लड़ाई की व कहा कि मेरे भाई भाभी का नाम चढाओ जब कहा गया कि वो वहां नहीं रहते तो वह भड़क गये व देख लेने की धमकी दे रहे है, इसके बाद एक फोन आया जिसमें धमकी दी गई कि उनका नाम मतदाता सूची मंे चढाये वरना ठीक नहीं होगा। ऐसे में बीएलओ पारदर्शिता से कैसे काम करेंगे। इस मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर ललित जोशी, रजनीश कंडारी, मीना भंडारी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में बीएलओ मौजूद रहे।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।