November 5, 2026

भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की।

 

मसूरी। केदारनाथ व महाराष्ट्र सहित उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया व आतिशबाजी की। वहीं आगामी समय उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है।

केदारनाथ, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर जमकर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की व मिष्ठान वितरित करने के साथ आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि इन चुनावों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया व यह बात भी सामने आ गई कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के प्रति जनता में विश्वास बढा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के साथ ही महाराष्ट्र में जो जीत मिली है उससे भाजपा को बल मिला है। जनता ने उत्तराख्ंाड के मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्याें को जनता ने सराहा जिसकी वजह से केदारनाथ में जीत मिली। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी व कार्यकर्ताओं को छोटी चीजों को छोड कर भाजपा के लिए कार्य करना होगा तभी बड़ी जीत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जादू अभी बरकरार है व महाराष्ट्र में बड़ी जीत मिली है उत्तर प्रदेश से अच्छा संदेश आ रहा है वहीं केदारनाथ में भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है व शीघ्र निकाय चुनाव की घोषणा होने वाली है जिसमें भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर पद्रेश व केदारनाथ की जीत ने भाजपा की नीति व कार्यकर्ताओं के बल पर जीत मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी चुनावों में भाजपा का परचम लहराया जायेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अरविंद सेमवाल, कुशाल राणा, मीरा सकलानी, अतुल अग्रवााल, जगजीत कुकरेजा, रमेश खंडूरी, जसोदा शर्मा, जोगेदर सिंह, विजय बुटोला, पुष्पा पडियार, सतीश ढौडियाल, चंद्रकला सयाना, अनीता धनाई, दर्शनी सेमवाल, भरत कुमाई, अवतार कुकरेजा, सपना शर्मा, अभिलाष, धर्मपाल पंवार विजय रमोला, बिजेद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।