November 3, 2026

बचपन प्ले स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

मसूरी। बचपन प्ले स्कूल मसूरी के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में स्वस्ति वाचन व गणेश वंदना के साथ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नन्हें मुन्ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया।

बच्चो की सुंदर प्रस्तुतियो में शिक्षाप्रद कहानियों, कविताओं, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए, मैं निकला गड्डी ले कर, संस्कृत श्लोकों के उच्चारण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ सोशल मीडिया से प्रभावित वर्तमान पीढ़ी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर सुंदर नाटिका का मंचन किया गया जिसने सभी दर्शकों को आनन्दित कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न संस्कृतियों के अनुरूप रैम्प प्रदर्शन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में बच्चों को वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों एवं खेलो आदि के पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मसूरी गर्ल्स इंटर कालेेज की पूर्व प्रधानाचार्या आभा सैली ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कम समय मे बचपन प्ले स्कूल मसूरी द्वारा नगर में अपनी एक विशेष पहचान बनाने पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाध्यापिका सपना गोयल एवं श्लोक गोयल द्वारा संयुक्त रूप से बखूबी किया गया। इस मौके पर आर एन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल ने सभी के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकों के साथ देहरादून से डॉ विनोद चंद्र, ऋषिकेश से डॉ कैलाश गोयल, प्रबन्ध समिति के धन प्रकाश अग्रवाल, यशवंत गर्ग, जय गोपाल गर्ग, ए के गर्ग, सतीश ढौंडियाल, राकेश अग्रवाल, डॉ शालिनी गुप्ता, नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अपने अथक प्रयास से सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना गोयल, शिक्षिका प्रीति पंवार, निशा, ज्योति, पूजा, रकशिन्दा, सहित प्रबंधक सतीश गोयल का विशेष सहयोग रहा।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।