March 22, 2026

बार्लो गंज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों को बांटे उपहार

0

 

मसूरी। क्रिसमस की पूर्व बेला पर राजकीय प्राथमिक विधालय बार्लोगंज में सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट की और से स्कूली बच्चों के बीच क्रिसमस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही सभी बच्चों को क्रिसमस के उपहार दिए गए और केक काटा गया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बार्लोगंज में क्रिसमस की पूर्व बेला पर सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं के बीच प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस मौके पर आकर्षक पोस्टर बनाये। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम प्रवीण राणा कक्षा पांच, दूसरे स्थान पर रोहित कक्षा 4, तीसरे स्थान पर तनिष्क कक्षा पांच का छात्र रहा। सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट के त्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता और क्रिसमस के पूर्व बेला पर ट्रस्ट की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी काला ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई दशकों से समाज में जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है। साथ ही स्कूलों में बच्चों को डेªस, स्टेशनरी इत्यादि वितरित करता है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् प्रीति मल्होत्रा, मधु मल्होत्रा ने बच्चों को पुरस्कृत किए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में क्रिसमस का त्यौहार को लेकर उत्सुकता रहती है और बच्चें सेंटाक्लॉज से गिफ्ट का इंतजार करते है। उन्हांेने सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बच्चों के बीच क्रिसमस का पर्व मनाया व बच्चों को उपहार दिए। इस मौके पर भाजपा नेत्री पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, शिक्षिका विजयलक्ष्मी, ़ऋचा गोयल, कविता भंडारी के अलावा सुशीला कोहली, मंजु रावत, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।

 

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *