June 20, 2026

ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन स्वास्थ्य शिविर में बीस लोगों की जांच

ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन स्वास्थ्य शिविर में बीस लोगों की जांच

मसूरी।
Devendra Uniyal
 ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान एवं ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से कैमल बैक रोड स्थित डे केयर सेंटर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बीस से अधिक लोगों ने नेत्र रोग का परीक्षण करवाया इसके साथ ही सामान्य परीक्षण भी किया गया।
ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के डे केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राफिक एरा अस्तपाल की डा. रूचिता ने रोगियों का परीक्षण किया वहीं बी नेत्र रोगियों की जांच की गयी। इस मौके पर ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस खुल्लर ने बताया कि जो मसूरी सीनियर सिटीजन द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य कैंप लगाए जाते रहे हैं जिससे कि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके l
उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किये जाएंगेl
 इस मौके पर सचिव एनके साहनी, रमेश गोयल, जीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।