मसूरी में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले मसूरी
मसूरी में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले
मसूरी
8
8Devendra Uniyal
पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटकों के साथ ही होटल व्यवसाययों व्यापारियों के चेहरे खिल उठे मसूरी के लाल टिब्बा में बर्फ गिरनी शुरू हो गई जबकि धनोल्टी सुरकंडा कद्दू खाल मैं काफी देर से बर्फबारी हो रही है बर्फबारी होने से जहां होटल व्यवसाईयों व स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खुला उठे हैं l
बर्फबारी होने के बाद फसलों को भी फायदा lइस बारे में धनोल्टी के स्थानीय व्यापारी जगदीश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि बर्फबारी होने से जहां पर्यटन व्यवसाय को फायदा मिलेगा वहीं किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा बताया कि यहां पर सुबह 9:00 बजे से हल्की बर्फबारी होनी शुरू हो गई थी अब जमकर पर बारिश शुरू हो गई है उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद बुकिंग में भी इजाफा होगा हालांकि अभी तक होटल में 5 फ़ीसदी तक की बुकिंग है
वही लाल टिब्बा के स्थानीय दुकानदार प्रकाश ने बताया कि यहां पर बर्फ की हल्की फुहारे गिर रही है लेकिन जिस तरह से तापमान में भारी गिरावट आ गई है उससे रात तक लाल तिब्बा मसूरी के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी होने की पूरी उम्मीद है बताया कि बर्फबारी होने से जहां होटल व्यवसायों को लाभ मिलेगा वहीं छोटे वह बड़े दुकानदारों को भी इससे फायदा होगा
वही इस बारे में मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में बर्फबारी की सूचना के बाद वह तीन दिनों की लगातार छुट्टियां होने के कारण यहां पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है l
संपादक: देव उनियाल
