May 11, 2026

कोल्हूखेत के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर सडक से बाहर हुआ सभी यात्री सुरक्षित

0

 

कोल्हूखेत के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर सडक से बाहर हुआ सभी यात्री सुरक्षित
मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी देहरादून मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक कार अनियंत्रित होकर बाएं तरफ सड़क से हल्की खाई की तरफ उतर गई
 रविवार को कोल्हूखेत के समीप एक वाहन अनयिंत्रित होकर सडक से खाई में उतरा, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर वाहन को सुरक्षित निकाल, यातायात सुचारू किया। वाहन सवार सभी चार लोग सुरक्षित रहे।
दोपहर को कोलूखेत पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर पहले देहरादून की तरफ  से एक सफ़ेद रंग की अस्थाई रजिस्ट्रेशन नंबर की ब्रेज़ा कार मसूरी आते समय अनियंत्रित होकर सड़क से बाई तरफ हल्के नीचे खाई में उतर गई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर यातायात व्यवस्था बनाते हुए आने -जाने वाले वाहनों को रुकवाकर स्थानीय लोगो की सहायता से कार में सवार सतीश कुमार पुत्र रामपाल उम्र 38 वर्ष, संजीव पुत्र महेंद्र उम्र 37 वर्ष, सोहन लाल पुत्र ओमप्रकाश उम्र 34 वर्ष, प्रिंस पुत्र रमेश उम्र 33 वर्ष निवासी गण निवासी 117 सेक्टर 31 पंचकुला हिसार हरियाणा को सकुशल कार से बाहर निकाला गया तथा कार को खाई से निकलवाकर सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कराया । उक्त घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी है पुनः यातायात को सुचारु किया गया। गैर राज्य हरियाणा से आए पर्यटकों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *