May 11, 2026

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रय में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया

0

 

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रय में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया

मसूरीl
Devendra Uniyal
मसूरी इंटर नेशनल में आयोजित तीन दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रम में देश भर से आये विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क,व व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सहयोग, जिम्मेदारी, की भावना को विकसित करने को लेकर किया गया ताकि भविष्य में समाज व देश के लिए बेहरत नेतृत्व प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ देव वंदना व विद्यालय की प्रार्थना के साथ किया गया। प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व देश के विभिन्न क्षेत्रांे से आये छात्र छात्राओं का स्वागत किया व अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए नेतृत्व और व्यक्त्वि विकास के गुणों की भी आवश्यकता होती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई सोच, नए अनुभव और सीखने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय शर्मा ने कहा कि एक अच्छा नेता वहीं होता है जो अपनी टीम को साथ लेकर आगेह बढता है व सभी के विचारों का सम्मान करता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम, और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। आज के छात्र देश के भविष्य हैं, यदि उनमें सभी दिशा, में नेतृत्व क्षमता विकसित की जाय तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आये छात्र छात्राओं ने आपस में परिचय दिया, वहीं अलग अलग टीमें बनाकर रचनात्मक व प्रेरणादायक गतिविधियां कराई गयीं वहीं समूह चर्चा, प्रस्तुति, समस्या समाधान, व नेतृत्व से जुडे प्रशिक्षण सत्र करवाये गये। अंत में प्रधानाचार्या शालू बब्बर ने सभी का आभार व्यक्त किया व अपेक्षा की कि इस प्रशिक्षण से सिखाये गये गुणों को छात्र अपने जीवन मंे उतार कर उसका लाभ लें। इस मौके पर राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, डालिमास सनबेम ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हास्टल, पिनेग्रोव स्कूल, बिरला स्कूल, यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, बिरला बालिका स्कूल, बिरला  आदि थे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *