May 14, 2026

ओक ग्रोव स्कूल के छात्रों ने 12वीं के रिजल्ट में लहराया परचम. माही खुराना ने 98.4% अंकों के साथ स्कूल किया टॉप 

0
ओक ग्रोव स्कूल के छात्रों ने 12वीं के रिजल्ट में लहराया परचम.
माही खुराना ने 98.4% अंकों के साथ स्कूल किया टॉप
मसूरी
Devendra Uniyal
सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम आने पर छात्र छात्राओं में खुशी की लहर छा गयी। मसूरी के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उकृष्ट प्रदर्शन किया। ओकग्रोव व वेवरली के छात्राओं ने परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए।
 ओक ग्रोव स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा  में शानदार प्रदर्शन कियाl
  माही खुराना ने 98.4% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। माही ने इतिहास और मनोविज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
जबकि सुहाना कौशिक 95.8% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, राज नंदनी 95% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
 वही डॉली कुमारी: 94.8%. शांभवी: 94.4% . वैष्णवी यादव: 94%. प्रज्ञा भारती: 91.2% अंक हासिल किए l
वही वेवरली स्कूल की अन्विशा चौहान ने 98 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, वहीं सानवी यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, खुशी बरार व स्वास्तिका रावलोट  ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं आदिरिका सोनी ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में अमीषा पंवार ने कामर्स वर्ग में 95 प्रतिशत अक लेकर विद्यालय में पहला, व वैष्णवी बिष्ट ने 91 प्रतिशत, दूसरा, मानविकी में रीवा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर पहला व  साईंस में अहाना झिल्डियाल ने 85 प्रतिशत अंक लेकर पहला व अभिनव पैन्यूली ने 73 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। वही तिब्बतन स्कूल इंटर सीबीएसई में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा जिसमें स्नेहा राणा ने 93.8 अंक लेकर विद्यालय में पहला, निशबा ने 91.2 अंक लेकर दूसरा, दिव्या राणा 90.8 लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं अवनि गुसांई 89.8 व हिमांशु राणा ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इस मौके पर ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य  नरेश कुमार ने कहा कि इसका सारा श्रेय छात्राओं को जाता है। यह उपलब्धि केवल उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही संभव हो पाई। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों की मेहनत और लगन का भी इसमें बड़ा योगदान है, जिन्होंने छात्राओं  के लिए दिन-रात काम किया।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *