पालिका कर्मचारी .स्थानीय युवक के बीच विवाद . खूब चले लात घूंसे
पालिका कर्मचारी .स्थानीय युवक के बीच विवाद . खूब चले लात घूंसे

मसूरीl
Devendra Uniyal
शनिवार को मसूरी भगत सिंह चौक स्थित माल रोड बैरियर पर नगर पालिका कर्मचारी और स्थानीय युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। चौक पर काफी देर तक हुई मारपीट के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कुलड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कुलड़ी चौकी ले गई।
इस बारे में नगर पालिका कर्मचारी किशोर रावत ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पिक्चर पैलेस स्थित माल रोड बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके स्कूटर पर बैठ गया। उन्होंने युवक को स्कूटर से नीचे उतरने के लिए कहा, जिस पर युवक बहस करने लगा और कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि मारपीट में उनका चश्मा टूट गया और उन्हें चोटें भी आ गई l
किशोर ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया और युवक पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। कहा आए दिन कुछ युवक पिक्चर पैलेस चौक पर बेवजह रात दिन घूमते हैं और लोगों के स्कूटरों पर बैठकर छेड़खानी करते हैं साथ ही लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं, इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि माल रोड बैरियर पर आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं से पालिका कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं युवक स्वराज पंवार ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि वह नगर पालिका के एक कर्मचारी के स्कूटर पर बैठा था, और पालिका कर्मचारी उनके पास आकर उनको स्कूटर तोड़ने की बात कहकर गाली गलौज करने लगा, उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, पालिका कर्मचारी ने ड्यूटी का रौब दिखाने लगा, पुलिस से पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
पुलिस एसएसआई सतेन्द्र भाटी ने कहा कि पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के मामले में पालिका कर्मचारी द्वारा लिखित तहरीर प्राप्त हुई है, पुलिस द्वारा मारपीट की घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब हक की मसूरी के भगत सिंह चौक पर आए दिन लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पहाड़ों की रानी मसूरी की छवि धूमिल हो रही है कुछ दिन पहले भी यहां पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था स्थानीय लोगों ने कहां की यहां पर आए दिन लड़ाई झगड़ा होना आम बात हो गई है पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है