मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र में बारिश के बीच पहाड़ी का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण नीचे आ गया। जिसके चलते भूस्खलन का मलबा आसपास फैल गया जबकि पहाड़ी के ऊपर बने मकानों को भी खतरा हो पैदा हो गया
मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र में बारिश के बीच पहाड़ी का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण नीचे आ गया। जिसके चलते भूस्खलन का मलबा आसपास फैल गया जबकि पहाड़ी के ऊपर बने मकानों को भी खतरा हो पैदा हो गया

मसूरी।
Devendra Uniyal
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी l
मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड क्षेत्र में बारिश के बीच पहाड़ी का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण नीचे आ गया। जिसके चलते भूस्खलन का मलबा आसपास फैल गया जबकि पहाड़ी के ऊपर बने मकानों को भी खतरा हो पैदा हो गया l
स्थानीय निवासी दीपक रावत ने बताया कि देर रात को हुई भारी बारिश के चलते उनके मकान के नीचे पहाड़ी का एक छोटा हिस्सा नीचे गिर गया जिससे आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गयाl उन्होंने कहा कि अभी तो यह काफी छोटा हिस्सा गिरा है अगर समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता हैl
उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी और कमजोर हो सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण करने और मकानों व सड़क की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
वहीं दूसरी और पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया भारी बारिश के चलते माल रोड सहित संपर्क मार्गों व मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई l
माल रोड पर जल भराव होने से पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा माल रोड का सुधारीकरण व सौंदर्यकरण का कार्य किया गया था लेकिन उस दौरान पानी की निकासी के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई भी प्रबंध नहीं किए गए जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा हैl