मसूरी देहरादून मार्ग 3 घंटे से बाधित. मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
मसूरी देहरादून मार्ग 3 घंटे से बाधित. मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें


मसूरीl
Devendra Uniyal
मसूरी देहरादून मार्ग पर शाम 6:00 बजे करीब गलोगी धार के पास भी भारी भूस्खलन हो गया जिससे सड़क पर मलबा और बड़े बोल्डर आ गए, जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया. मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ऐसे में यात्रियों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुईl
सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पानी वाले बैंड सहित पावर हाउस के पास सड़क पर आए मलबे और बड़े पत्थरों को हटाने का काम शुरू कर दीया. वहीं सड़क पर गिरे पेड़ को फायर सर्विस की टीम ने काटकर हटाया. विभागीय टीमों की ओर से मार्ग को जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा हैl
इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी के स्थानीय निवासी विमल ने बताया कि वह देहरादून से मसूरी आ रहे थे 5:30 करीब कोहलू खेत पहुंचे थे इतने में गलोगी के पास पहाड़ी दरकने
की जानकारी मिलने के बाद वह वहीं पर फंस गए क्योंकि आगे वाहनों की लंबी कतारे लग गई. उन्होंने बताया कि अभी वही पर फंसे हुए करीब 3:30 घंटे हो गए हैं बारिश शुरू हो गई है अभी मार्ग खुलने में 2 से 3 घंटे और लगेंगे. और यदि बारिश और तेज हुई तो ऐसे में सड़क से मलबा.और बोर्डर हटाने में और भी परेशानी होगी.