March 21, 2026

सेंट लॉरेंस हाई स्कूल में वार्षिक आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

0

 

मसूरी। सैंट लॉरेंस हाई स्कूल में आयोजित वार्षिक आर्ट एंव क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या सिस्टर फातिमा ने दीप प्रज्वलित कर किया।  इस मौके पर उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई आर्ट एवं क्राफ्ट का निरीक्षण किया व बच्चों से इस संबंध में जानकारी ली। प्रदर्शनी में बच्चों ने बेकरा पड़ी चींजों से बहुत की आकर्षक आकृतियां व सजावटी सामान बनाया जिसे देख कर प्रसन्नता का अनुभव हुआ।

सेंट लारेंस हाई स्कूल में लगाई गयी प्रदर्शनी में कला और शिल्प का बेहतर प्रदर्शन किया गया। और प्रधानाचार्य जी ने दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्या फातिमा सिस्टर ने बताया कि विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में उनके द्वारा की जाने वाली अनेक सामान्य गतिविधियों के आधार पर सृजनशील और कल्पनाशील विचारों को अभिव्यक्ति देने हेतु विभिन्न बेकार पड़ी या बची हुई घर की वस्तुएं चटक रंग से सुसज्जित क्ले-मिट्टी, दीया, मोमबत्ती, बचे हुए बेकार कागज, माचिस की तीलियां, कार्ड बोर्ड, ऊन, रुई, तौलिये, अखबार आदि से दर्शनीय कला शिल्प युक्त आकर्षक कृतियां तैयार की। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के दिशा निर्देशन में कक्षा एक से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता और कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, वोल्केनो और ज्वालामुखी, देश विदेश की जानकारी, भूकंप की जानकारी, पानी के बांध, देश के विभिन्न धरोहर, रॉकेट लॉन्चिंग, घर में सजाने की वस्तुएँ आदि की कला कृतियां प्रदर्शित की गयी। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में व्यापक प्रतिभा होती हैं, लेकिन उन्हें तराशने में अध्यापकों का विशेष योगदान रहता है जो उनकी कला को निखार कर सही राह दिखाते हैं ताकि वे जीवन में उसका उपयोग कर सकें। इस प्रदर्शनी में बच्चों से बहुत कुछ सीखने को मिला। पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, मोज़ेक वर्क, शिल्प आइटम और थीम प्रोजेक्ट की एक अद्भुत श्रृंखला प्रदर्शित की गयी।

 

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *