November 6, 2026

Sarthak Mail

संपादक: देव उनियाल

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का 43वां वार्षिक दिवस धूमधाम से संपन्न .गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम प्रस्तुति ने मोहा मन गुरु दक्षिणा’ नृत्य-नाटिका और ‘ब्रह्मांडीय नाद’ ऑर्केस्ट्रा रहे आकर्षण का केंद्र, छात्राओं की प्रतिभा पर झूमे अभिभावक

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल का 43वां वार्षिक दिवस धूमधाम से संपन्न .गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम प्रस्तुति...

एबीवीपी ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला किया दहन मसूरी। Devendra Uniyal अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नीट पेपर लीक के विरोध में कालेज प्रांगण में प्रदर्शन किया व जोरदार नारेबाजी के बीच केद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। गुरुवार को एमपीजी कालेज प्रांगण में एबीवीपी के छात्र एकत्रित हुए व नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक से एबीवीपी के छात्रों में आक्रोश है, व जिसके विरोध में लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन किया व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर एबीवीपी ने मांग की कि नीट पेपर लीक दोषियों की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच हो, पेपर लीक में शामिल सभी लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाया जाए, वहीं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों का हित परिषद के लिए सर्वोपरि है। इस मौके पर छात्रों ने पेपर लीक बंद करो, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करो सहित शिक्षा मंत्री के खिला नारेबाजी की। इस मौके पर एमपीजी कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, सह सचिव करिश्मा, कोषाध्यक्ष नमन, एबीवीपी इकाई अध्यक्ष वंश थापली, सहित विकास रावत, व एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एबीवीपी ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला किया दहन मसूरी। Devendra...

मसूरी देहरादून मार्ग पर यातायात सुचारू रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नहीं चलेगें वाहन मसूरी। Devendra Uniyal मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी बैंड के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए एसडीएम राहुल आनंद ने रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक यातायात बंद करने के निर्देश दिए l एसडीएम राहुल आनंद ने मसूरी व राजपुर कोतवाली को निर्देशित किया है कि आपदा पर नजर रखें व सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए रात्रि को आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों को रोड पर चलने के लिए प्रतिबंधित करे l केवल आवश्यक सेवाओं के वाहनों व विशेष परिस्थिति होने पर ही वाहनों को रात्रि के समय जाने व आने दिया जाये l गौरतलब है कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पानी बैंड के समीप कुछ दिन पहले सड़क का आधा हिस्सा धसने वह सड़क पर मोटी दरारे पढ़ने के कारण यातायात बाधित हो गया था. इसके बाद लोग निर्माण विभाग द्वारा बैक कटिंग कर सड़क पर यातायात सुचारु किया गया लेकिन बुधवार शाम को भी उक्त मार्ग पर मलवा व दो पेड़ सड़क पर गिर गए इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाया जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाहि सुचारू हो सकीl अब प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शाम 8:00 से सुबह 6:00 तक उक्त मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है .केवल एंबुलेंस व विशेष परिस्थिति होने पर ही वाहनों को रात्रि के समय जाने व आने दिया जाएगा लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप शाही ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित व यातायात के लिए सुचारू है लेकिन किमाड़ी मार्ग अभी तक नहीं खोला जा सका है, विभाग की जेसीबी मौके पर लगातार कार्य कर रही है लेकिन जैसे ही कार्य किया जाता है पहाड़ी से मलवा आ जाता है, उम्मीद है कि दो से तीन घंटे में रोड खुड जायेगा।

मसूरी देहरादून मार्ग पर यातायात सुचारू रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नहीं चलेगें वाहन...

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर लोक निर्माण विभाग के कमरों में घुसा. कमरों में रखा सामान हुआ नष्ट

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा बहकर लोक निर्माण विभाग के कमरों में घुसा. कमरों...

मसूरी देहरादून मार्ग पर सड़क का हिस्सा धसा. सड़क पर पड़ी  मोटी दरारे. मार्ग वाहनों के लिए किया फिलहाल बंद

मसूरी देहरादून मार्ग पर सड़क का हिस्सा धसा. सड़क पर पड़ी  मोटी दरारे. मार्ग वाहनों...

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने किया एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, मसूरी स्टोर विजिट, बेकरी उत्पादों का उठाया लुत्फ

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने किया एलोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, मसूरी स्टोर विजिट, बेकरी उत्पादों का...

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।